शादी के बाद हर किसी से यही उम्मीद लगाई जाती है कि वह जल्द से जल्द गुड न्यूज दे। सेलेब्स के मामले में भी सीन इससे अलग नहीं है। दिसबंर 2018 में शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा की प्रग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। प्रियंका को एक बार मुंबई में मां के साथ एक अस्पताल के बाहर देखा गया। बस इसके बाद तो इन खबरों को और बल मिल गया। मामला इतना बढ़ गया कि आखिर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को आगे आकर ये मामला साफ करना पड़ा।
अब उस वक्त तो सच सामने आ गया कि प्रियंका फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हैं। लेकिन भविष्य में क्या होने वाला है। इसकी भविष्यवाणी हो चुकी है। इसके मुताबिक प्रियंका आने वाले 24 महीनों में मां बन सकती हैं। प्रियंका को लेकर ये भविष्यवाणी मशहूर न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने की। जुमानी इससे पहले प्रियंका की शादी को लेकर बिल्कुल सही प्रेडिक्शन कर चुके हैं।
एस्ट्रो-न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय बी.जुमानी के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए 9 नंबर सबसे लकी है। देसी गर्ल की डेट ऑफ बर्थ (18/07/1982) में जन्म की तारीख 8+1 को जोड़ने पर 9 आता है। जिस साल में वह पैदा हुई हैं उसमें भी 9 अंक आता है। संजय जुमानी के मुताबिक उनकी उम्र 36 साल से ऊपर हो चुकी है और 3+6 को जोड़ने पर भी 9 आता है।
प्रियंका चोपड़ा की उम्र 18 (1+8=9) थी जब वह मिस वर्ल्ड बनीं। फैशन और दोस्ताना जैसी उनकी फिल्में उन्होंने 27 (2+7=9) साल की उम्र में की थीं। उनकी शादी 36 (3+6=9) साल की उम्र में हुई और इसी तरह से अन्य कई संयोग उनकी जिंदगी में बने हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel