इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है और सभी लोग बढ़-चढ़कर दुर्गा पूजा में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का भी नाम शामिल हो गया है जो अपने परिवार संग दुर्गा पूजा का सेलिब्रेशन शुरू कर चुकी हैं। जी हां, बीते कल नवरात्रि के छठे दिन काजोल अपनी मां, बहन और बाकी रिश्तेदारों के साथ दुर्गा माता के दर्शन करने पहुंची और इस दौरान की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रहीं हैं।


आपको बता दें कि मुंबई में लगे खूबसूरत पंडालों में काजोल अपने परिवार संग घूमती नजर आईं और सभी ने काजोल की तस्वीरें ली और इसी के साथ काजोल ने खुद भी बहन और मां से साथ खींची गई फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसे शेयर कर काजोल ने लिखा है, 'पूजा का पहना दिन... षष्ठी. इससे पहले हम ये दिन दूसरों के साथ शेयर करें।'


आप सभी को बता दें कि काजोल हर साल अपने परिवार संग दुर्गा पूजा में जाती हैं और वह हर साल अलग-अलग पंडालों में जाकर दुर्गा माता के दर्शन करती हैं और इस बार भी वह अपने परिवार के साथ पांडाल में शानदार अंदाज में नजर आईं। आप देख सकते हैं इस दौरान वह अपने कजिन और मां के साथ हंसती और मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं बीते दिनों ही काजोल ने अपनी मां तनूजा के साथ कुछ फोटोज शेयर की थी जो उनके जन्मदिन पर क्लिक की गई थी।


Find out more: