फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं लेकिन उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम बैजू बावरा होगा। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही खबरें हैं कि फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर सकते हैं।
भंसाली के पसंदीदा माने जाने वाले रणवीर के अलावा फिल्म में अजय देवगन को तानसेन का रोल ऑफर किया गया लेकिन इसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया। अब खबरें हैं कि फिल्म के लीड रोल के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। फिल्म में प्रियंका रणवीर संग रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अगर प्रियंका फिल्म के लिए हां कह देती हैं तो यह चौथी बार होगा जब वो रणवीर संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इससे पहले दोनों फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा को फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला में प्रियंका का स्पेशल नंबर था। माना जा रहा है कि भंसाली की यह फिल्म 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जिसमें रणवीर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी जो कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel