ग्लोबलस्पा ने हाल ही में द फिट एंड फैब अवॉर्ड फंक्शन होस्ट किया। इस इवेंट में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचें और शो में चार चांद लगाए। 'दे दे प्यार दे' में अपनी चुलबुली एक्टिंग से बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली रकुल प्रीत सिंह को भी इस अवार्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। 15 नवंबर को अपनी अगली रिलीज़ 'मरजावां' की स्क्रीनिंग के लिए एक्साइटेड रकुल ने अपने 12 मिलियन इंस्टाग्राम फैंस और फॉलोअर्स के साथ इवेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली, रकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खबर शेयर की और बताया कि उन्हें ग्लोबलस्पा फिट एंड फैब अवॉर्ड मिला है। उसने तस्वीर को कैप्शन दिया, "थैंक्यू यू ग्लोबल स्पा फॉर फिट एंड फैब अवार्ड....फिटनेस मेरे लिए जीवन जीने का एक तरीका है"


Bollywood Tadka, Rakul Preet Images


एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए रेड गाउन चुना, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। नौमान पियारजी द्वारा डिज़ाइन किए गए शानदार रेड गाउन में थाई-हाई स्लिट और एक शानदार राउंड नेकलाइन थी। दिवा अपने हाइलाइट किए हुए मेकअप में रेड लिप कलर और स्मोकी आईज के साथ ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और एच क्राफ्ट फाइन ज्वेलरी से लंबी सिल्वर और पर्ल स्ट्रिंग इयररिंग्स पहन रखी थी। उन्होंने ट्रांसपेरेंट स्टिलेटोस की जोड़ी के साथ अपना लुक पूरा किया।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: