संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी स्टारकास्ट को के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था। नई खबरों के मुताबिक अब इस फिल्म के लिए आलिया के नाम का चर्चा है बल्कि आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर लिया गया है। मगर खास बात ये है कि इन दोनों के अलावा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद कोई और एक्ट्रेस थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ''संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में पहले रानी मुखर्जी को बतौर लीड लेना तय हुआ था।लेकिन रानी मुखर्जी के साथ बात नहीं बन पाई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के नाम पर विचार किया गया। लेकिन प्रियंका के बिजी शेड्यूल की वजह से उनका नाम भी कंफर्म नहीं हो पाया।''
गंगूबाई हुसैन जैदी की नॉवल माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बेस्ड है। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे बेहद कम उम्र में ही देह व्यापार के धंधे में मजबूरन लाया गया है जो बाद में वो मुंबई के इतिहास की सबसे पावरफुल महिला बनकर उभरती है।
सलमान खान ने जब इंशाअल्लाह के लिए इंकार किया तो ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इंशाअल्लाह के लिए आलिया भट्ट की डेट्स भी बुक हो चुकी थी। ऐसे में संजय लीला भंसाली ने काफी लंबे समय से अटकी फिल्म गंगूबाई को आलिया भट्ट के साथ बनाने का फैसला लिया। यही हाल संजय की रामलीला और बाजीराव मस्तानी के समय हुआ था और फ़िल्में लंबे समय के लिए अटक गयी थीं। बाद में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ भंसाली की ये फिल्में पूरी हुईं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel