मुंबई। बड़े पर्दे पर दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ दिया है। वहीं वह अब सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के कारण से सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही कश्मीर से संबंध रखने वाली जायरा इन दिनों भारत के मौजूदा हालात पर बोलने की वजह से चर्चा में हैं। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर देश के हालातों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।  जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया। 

 

वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सवाल यह होना चाहिए कि 'आपको रात को सुकून की नींद कैसे आ जाती है ?' यह नहीं कि 'आप आम कैसे खाते हैं।' जायरा वसीम का ये ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें आम पसंद है। जिसकी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब जायरा वसीम के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया उपभोक्ता और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

इससे पहले जायरा वसीम ने जम्मू कश्मीर के हालातों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई थीं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस वक्त यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर से हटा था उस वक्त विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।इस पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की थी। अनुच्छेद 370 के छह महीने से ज्यादा वक्त बीतने पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए थे।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: