लखनऊ। देश की सबसे बड़ी गैर सरकारी शैक्षिक संस्था विद्य़ा भारती ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में सोमवार से पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कुल 1100 विद्य़ालयों के कुल 4 लाख बच्चों के बीच प्रतियगोतिओं को विभिन्न स्तरों पर आयोजन किया जाएगा, पूरे एक माह तक चलने वाली स्वच्छता और पॉलिथिन उन्मूलन के विषय पर होने वाले प्रतियोगिताएं पहले विद्यालय स्तर पर फिर, संभाग स्तर पर और फिर प्रांत स्तर पर अंत में क्षेत्र स्तर पर चार चरणों में होने वाली प्रतियोगिताओं में हर स्तर पर विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस प्रतियोगिता का पहला राउंड सोमवार 26 अगस्त से 9 सितंबर के बीच और दूसरा राउंड 10 से 16 सितंबर के बीच होगा। वहीं तीसरा राउंड 18 सितंबर से 23 सितंबर तक पूरा किया जाएगा और अंतिम चौथे राउंड में फाइनल प्रतियोगिता 29 सितंबर को होगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगी। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र बच्चों को विषय के महत्व से परिचित करवाएंगे।

इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों के साथ ही नकद इनाम भी दिए जाएंगे। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 21000 रूपये द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपये जबकि तृतीय पुरस्कार 5100 रूपये और सांत्वना पुरस्कार के तौर पर जीतने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपए दिए जाएगें। 

विद्य़ा भारती के इस बड़े आयोजन का संयोजन कर रहे यूनाइट फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष राधेश्याम दीक्षित के मुताबिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को दायित्वबोध करवाना और बच्चों के बीच सामाजिक चुनौतियों के प्रति चेतना जागृति अहम मकसद है। इसीलिए इस अभियान में बच्चों को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के लिए आचंलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ। ललित कलाओं के प्रति जागरूकता का विस्त्तार करने के लिए राष्ट्रीय ललित कला अकादमी और हमारी विरासत की रक्षा और उससे जोड़ने का कार्य राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला करेगी। सभी विजेताओं को इन संस्थाओं के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे और यूनाइट फाउण्डेशन चयनित बच्चों को ‘यू केयर क्लब’ का सदस्य बनाएगी। विद्या भारती और यूनाइट फाउण्डेशन के इस साझा अबियान को व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है।

Find out more: