कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर नगालैंड में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी जानकारी नगालैंड के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने ट्वीट करते हुए दी। राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की जानी चाहिए। इससे पहले नगालैंड कैबिनेट ने कुत्तों के मीट की बिक्री बैन करने का निणर्य लिया, जिसका सभी स्वागत कर रहे हैं।
मारने के लिए रस्सी से बंधे एक कुत्ते की तस्वीर वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया। नगालैंड में कुत्तों का मांस उसी तरह खाया जाता है, दिल्ली या अन्य राज्यों में बकरे का मीट खाया जाता है। हालांकि, कानूनी रूप से कुत्ते की हत्या और उसका मांस खाना अवैध है, लेकिन अभी भी नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में कुत्ते का मांस खाया जाता है। स्थानीय लोग कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय मानते हैं। हाल ही में कुत्तों के मुंह को रस्सी से बांधकर ले जाया जा रहा था, इसका एक फोटो सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए नगालैंड सरकार ने कुत्तों के मीट पर रोक लगाई है। वजह कुछ भी हो, लेकिन मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के इस फैसले की काफी तारीफ हो रही है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel