नयी दिल्ली। 10 जुलाई, 1951 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में जन्मे राजनाथ सिंह भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वे पूर्व की सरकार में गृह मंत्री रह चुके है तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष थे। शुरुआत में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का इस्तेमाल किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए।
राजनाथ सिंह 17 वीं लोकसभा में भाजपा के उपनेता हैं। राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वो 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के सीएम तथा राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के शासन में कृषि मंत्री रहे। राजनाथ सिंह दो बार भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि मात्र अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के ही नाम थी। राजनाथ सिंह पहली बार 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक पार्टी चीफ रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित सरकार में 26 मई, 2014 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। 30 मई, 2019 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। 1 जून 2019 को श्री सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel