केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को पहचान रही है।खास शो में बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है। अब दोनों नेताओं की मुलाकात में कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। साथ ही पीएम मोदी ने अलग-अलग सीईओ से मुलाकात की, जिससे साबित होता है कि दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को पहचान रही है।

पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसे बहुत कम नेता हैं जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित किया हो। नेतन्याहू और नेल्सन मंडेला जैसे नेताओं को ये मौका मिला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व के कारण भारत का नाम रोशन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व नेताओं के साथ जो अच्छे संबंध बनाए हैं, उससे पीएम मोदी और भारत के प्रति दुनिया के देशों की विश्वसनीयता बढ़ी है। पीएम मोदी का नेतृत्व संवेदनशील है जिसकी चिंता पूरी दुनिया को है। वे वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को लेकर चल रहे हैं।

Find out more: