सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक पाने के लिए प्रशंषको की भीड़ उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने वीकडे हो या वीकेंड देखने को मिलती है। लेकिन अब यह घर का एड्रेस बदलने वाला है। खबरों की मानें तो पिछले चालीस सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे सलमान अब इस घर को छोड़ कर कोई दूसरी नई जगह शिफ्ट होने जा रहे हैं। कहा शिफ्ट होगी सलमान की फैमिली? एक नामी रिपोर्ट के अनुसार, पूरा खान खानदान नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा जो बांद्रा की लिंकिंग रोड पर बसा है। 
Inline image
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ सलमान लिटिल स्टार नामक बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। दिलचस्प बात यह है कि खान परिवार ने पूरा टॉवर खरीद लिया है और इसके री-डेवलोपमेंट के बाद सभी इस बिल्डिंग में रहेंगे। वैसे, सलमान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट बेचा नहीं है, लेकिन जल्द ही लिटिल टॉवर उनका परमानेंट एड्रेस बन सकता है। 
Inline image
बता दें, लगभग 4 दशक पहले सलमान और उनकी फैमिली गैलेक्सी अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। सलमान अपने पेरेंट्स सलीम खान, सलमा खान, हेलन चारों भाई-बहन अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता के साथ इसी घर में रहते आ रहे थे। हालांकि, अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता शादी के बाद नए घर में शिफ्ट हो गए। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि इस घर में होगी सलमान की शादी| 
Inline image
खबरें गर्म हैं कि सलमान 18 नवंबर को अपनी लेडीलव लूलिया वंतूर के साथ शादी करने जा रहे हैं। हो सकता है कि सलमान की शादी इसी नए घर में हो! ऐसा भी हो सकता है कि मिसेज खान के पगफेरे की रस्म नए घर से की जाए!


Find out more: