डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सलमान खान ने इसकी धमाकेदार शुरुआत की है। शो की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले सलमान खान ने बेहद ही मजेदार में शो के होस्ट मनीष पॉल का इंट्रोडक्शन दिया। बता दें कि इस बार शो के प्रोड्यूसर सलमान खान है। ऐसे में अब आपको बताते हैं कि इस बार शो में कौन कौन सी जोड़ियां नजर आने वाली हैं।
श्रद्धा आर्या और आलम सिंह
सबसे पहले जिस जोड़ी का शो पर खुलासा हुआ उनका नाम है श्रद्धा आर्या और आलम सिंह। इन दोनों के स्वागत के लिए मोहसीन खान शिवांगी जोशी ने एक साथ सलमान खान के सुपरहिट गाने इश्क दी चाशनी पर अपन डांस परफॉर्मेंस दिया। नाम रिवील होने के बाद श्रद्धा आर्या और आलम सिंह सलमान के साथ मस्ती करते नजर आए।

विवेक सुहाग और बबीता फोगाट
अगली जोड़ी के स्वागत के लिए स्टेज पर पहुंचे अक्षत सिंह। अक्षत ने फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास पर डांस किया। बता दें कि अक्षत जिस जोड़ी के स्वागत के लिए उनका नाम है विवेक सुहाग और बबीता फोगाट। बबीता फोगाट के साथ सलमान खान और मनीष पॉल ने खूब सारी बातें की और साथ ही साथ उनकी कुश्ती की भी बात की।

उर्शवी ढोलकिया और अनुज सचदेवा
तीसरी जोड़ी के स्वागत के लिए स्टेज पर पहुंचे पुनीत पाठक और शक्ति मोहन। दोनों ने ही कलंक के टाइटल ट्रैक पर एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दिया। बता दें कि जिस जोड़ी के सपोर्ट में पुनीत और शक्ति पहुंचे थे उनका नाम है उर्शवी ढोलकिया और अनुज सचदेवा। बता दें कि शो में अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए उर्वशी के आंसू भी आ गए। वहीं उर्वशी ने स्टेज पर कुछ शर्ते भी रखीं जिन्हें अनुज ने पूरी तरह से मान लिया।

बिंदु दारा सिंह और दीना
चौथी जोड़ी के स्वागत के लिए स्टेज पर राहुल महाजन और श्रेनु पारिख पहुंचे। बता दें कि जिस जोड़ी के स्वागत के लिए राहुल और श्रेनु पहुंचे थे उनका नाम है बिंदु दारा सिंह और दीना।

प्रिंस नरुला और युविका
वहीं पांचवी जोड़ी के स्वागत के लिए स्टेज पर ऐश्वर्या राधाक्रिशनन और जैम इमाम पहुंचे। बता दें कि दोनों प्रिंस नरुला और युविका के सपोर्ट के लिए स्टेज पर आए थे। बता दें कि एक साल पहले ही प्रिंस और युविका की शादी हुई है।

click and follow Indiaherald WhatsApp channel