आजकल बॉलीवुड की फिल्मों के गानों में रैपिंग का क्रेज बहुत ज्यादा चल रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। रैपिंग की दुनिया में रैपर बादशाह का नाम सभी की जुबान पर रहता है और इनके रैप सॉन्ग का जलवा ज्यादातर फिल्मों में देखने को मिलता है। रैपर बादशाह ने अपनी मेहनत के दम पर रैपिंग की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है जिसके चलते आज बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी बादशाह के गानों के दीवाने हैं। इस बार रैपर बादशाह फिल्म में रैपिंग के अलावा अभिनय करते भी नजर आएंगे। रैपर बादशाह फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिंह के साथ दिखाई देने वाले हैं।
फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में बादशाह अभिनय के साथ-साथ रैप सॉन्ग भी गाते नजर आएंगे और इस फिल्म का 'कोका' गाना रिलीज हो चूका है जिसमें बादशाह रैपिंग करते नजर आ रहे हैं। बादशाह का यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया है और हर कोई इस गाने पर थिरकता नजर आ रहा है। इन दिनों रैपर बादशाह अपनी अपकमिंग फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिसके चलते वह पॉपुलर कॉमेडी शो 'कपिल शर्मा शो' में अपनी पूरी टीम सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा के साथ प्रमोशन के लिए पहुंचे। बादशाह ने इस शो पर अपनी जिंदगी के कुछ राज भी लोगों के साथ शेयर किये जो बहुत ही कम लोगों को पता है।

दरअसल अपने प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे रैपर बादशाह ने अपने रियल नाम को लेकर बताया कि 'मेरा रियल नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। मुझे बादशाह नाम मेरे दोस्तों की वजह से मिला, लेकिन इसका पूरा क्रेडिट शाहरुख खान को जाता है। मेरा स्टेज नाम शाहरुख खान की बादशाह फिल्म से प्रेरित है, जब 1999 में ये फिल्म आई थी तब बहुत बड़ी हिट हुई। मेरे सारे ही दोस्त इस फिल्म के दीवाने थे और ये वही समय था जब मैंने गाने लिखने और गाने पब्लिकली शुरू किए। मेरे दोस्त तभी मुझे बादशाह बुलाने लगे थे. इस तरह मेरा नाम बादशाह पड़ गया है।' आपको शायद ही बादशाह का रियल नेम पता होगा।
'कपिल शर्मा शो' का यह एपिसोड को आने वाले वीकेंड में टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि 2006 में बादशाह ने हनी सिंह के बैंड 'माफिया मुंडीर' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। 2012 में बादशाह हनी सिंह के बैंड से अलग हो गए और उन्होंने सोलो हरियाणवी सॉन्ग 'कर गई चुल' आया जिसमें उन्होंने रैपिंग की और यह सॉन्ग बहुत हिट हुआ जिसके चलते इसे 2016 में फिल्म 'कपूर एंड संस' में लिया गया। इसके बाद बादशाह एक के बाद एक रैप सॉन्ग गाने लगे और आज उनके गानों के लाखों लोग फैन हैं। बादशाह की ही तरह बॉलीवुड में भी बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने रियल नाम को छोड़कर स्टेज नाम अपनाया है।