Inline image
आम आदमी पार्टी के बाद पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल भी तैयार हो चुकी है| अकाली दल हमेशा से देश के सोशल मीडिया पर कुछ कमजोर रहे है| पर अकाली दल को इस बार चुनाव में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी टक्कर दे रही है| यह तो पता है की आप नेता और कार्यकर्ता मीडिया में जाने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं| और अब इसी कारण शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने जवाब देने के लिए सोशल मीडिया पर उतरने का फैसला लिया है|


 अब लगने लगा है कि अकाली दल ने सोशल मीडिया में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है| ट्विटर पर बुधवार की सुबह से #ThankYouSukhbirBadal नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है| अकाली दल इस हैशटैग के साथ पंजाब में चुनावी समर पार करने के लिए पूरी तरह प्रयास में है| अकाली बीजेपी सरकार के समर्थक बता रहे हैं कि इस हैशटैग के साथ सरकार ने क्या क्या काम किए हैं| कैसे जनता उनके काम से खुश है|      


इसके दूसरी ओर ट्रेंड का प्रयोग कर विपक्षी भी हमलावर हैं, वह क्या कमियां है जिसमें सरकार चूक गई को उजागर कर अपनी राजनीति लोगों तक पहुंचाने में लगे हैं| इनमें कांग्रेस समर्थक और आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक शामिल हैं| बीजेपी भी वैसे चुनाव में है जो पीएम नरेंद्र मोदी के आने के साथ ही डिजिटल पार्टी का दर्जा पाने के लिए सबसे आगे है|


 केंद्र सरकार की कई मंत्री और मंत्रालय सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हुए हैं| लोग इस बात के लिए रेल मंत्री और विदेश मंत्री की तारीफ करते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों की शिकायतों को तुरंत निपटारा किया गया|           


Find out more: