सत्येंद जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आयकर विभाग द्वारा समन किए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इशारा किया कि वह अपनी सरकार के विरुद्ध हो रहे 'बहुत बड़े षड्यंत्र' का शुक्रवार को खुलासा करेंगे|  केजरीवाल ने जैन के दोष-रहित होने का दावा करते हुए किए ट्वीट में बताया कि वह शुक्रवार को विधानसभा में इस साजिश का खुलासा करेंगे| असल में सत्येंद्र जैन को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है उन पर हवाला के माध्यम से 17 करोड़ रुपये के लेन देन के इल्जाम लगे हैं|
Inline image
आयकर विभाग ने जैन को समन जारी कर कोलकाता की चार फर्मों के खिलाफ कर चोरी के सिलसिले में चल रही जांच में पेश होने को कहा है| वहीं सीएम कजेरीवाल ने इस पर दावा किया कि जैन को 'फंसाया' जा रहा है और अगर जैन 'दोषी' होते तो उन्होंने उन्हें पार्टी से पहले ही निष्कासित कर दिया होता| अधिकारियों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि जैन को 4 अक्टूबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है और साथ ही उन्हें पिछले चार साल के आईटीआर और निजी वित्तीय जानकारी भी साथ लाने का आदेश दिया है|
Inline image
हालांकि इस समन पर अपनी राय देते हुए जैन ने कहा कि उन्हें केवल एक गवाह के रूप में बुलाया गया है| उन्होंने पत्रकारों से कहा, "एक निवेशक के तौर पर मैंने इन कंपनियों में चार साल पहले निवेश किया था, लेकिन 2013 के बाद से मेरा इन कंपनियों से कोई लेना देना नहीं है| मैंने कुछ गलत नहीं किया है| मुझे केवल एक गवाह के तौर पर समन भेजा गया है| 
Inline image
यह सिर्फ पुनर्मूल्यांकन है, तफतीश नहीं|" इसके साथ ही उन्होंने भी दिल्ली सरकार के मंत्रियों को फंसाये जाने का दावा करते हुए बताया कि सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को बड़े खुलासे का वादा किया है|


Find out more: