परिणीति चोपड़ा की वाल पर दिखने वाली इस फोटो ने फैंस को भयभीत कर दिया था। परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फोटो में वह बाथटब में ज़ख़्मी बैठी नजर आ रही हैं। परिणीति ने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसा जो मैंने पहले कभी नहीं किया है।
परिणीति के मुताबिक़ -'ये मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है।’ इंस्टाग्राम पर महज एक घंटे पहले शेयर की गई परिणीति की इस तस्वीर को दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
हिंदी जर्नलिस्ट की एक खबर के मुताबिक़ द गर्ल ऑन द ट्रेन का निर्देशन ऋभु दासगुप्ता कर रहे हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक शराबी महिला का किरदार निभा रही हैं। हर दिन तकरीबन 16 घंटे का शूटिंग शेड्यूल होगा। करीब 99 प्रतिशत हम अपनी फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट किया जायेगा।
यह फिल्म पॉला हॉकिंस के नॉवेल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (2015) पर आधारित है। फिल्म का नाम नॉवेल के नाम पर रखा गया था। अब इसका हिंदी रीमेक बन रहा है। 2016 में इसपर हॉलीवुड फिल्म बनी थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हाड़ी भी नजर आएंगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel