भारत में यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि एक उड़ान के पायलट-इन-कमांड यात्रियों को वाईफाई ऑनबोर्ड के माध्यम से इंटरनेट सेवा का उपयोग करने की अनुमति दी जायेगी। इस घोषणा के बाद अब फ्लाइट में यात्री अपने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरणों में WiFi सर्विस का फायदा ले सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार के सिविल एविएशन मंत्रालय ने नोटिस भी जारी कर दिया है। एयरलाइन कंपनियों को इस बात की आजादी दी गई है कि वो अपने यात्रियों को फ्लाइट के दौरान इंटरनेट सुविधा प्रदान कर सकें।
फ्लाइट में पायलट इन कमांड विमान में सवार यात्रियों को इंटरनेट उपयोग करने की अनुमति दे सकता है। गौरतलब हो कि यात्रियों को यह अनुमति तब दी जाएगी मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य उपकरण जिनमें इंटरनेट यूज किया जाना है वो फ्लाइट मोड पर होंगे। इसके लिए डायरेक्टर जनरल विमान को WiFi की मदद से फ्लाइट के दौरान इंटरनेट यूज करने के लिए सर्टिफाई करे।
वाईफाई सर्विस तब यूज की जा सकेगी जब विमान के दरवाजे बंद होंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने पहले सिफारिश की थी कि नेट कनेक्टिविटी और वॉयस कॉलिंग को उड़ानों में उपलब्ध कराया जाए।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel