लोकप्रिय टीवी शो 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वजह नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। दरअसल सुशांत सिंह ने कल नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसके कारण उन्हें शो से आउट कर दिया गया है।

 

इस बारे में सुशांत सिंह ने बताया की उन्हें इस बात का दुख है कि वह सावधान इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन सुशांत ने कहा इस दुनिया में कुछ भी अमर नहीं है शो आएंगे जाएंगे लेकिन शो चैनल का है और मैनेजमेंट जो चाहे वह डिसाइड कर सकता है लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं है।

 

मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्‍सो में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, दिल्‍ली में जामिया नगर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ये प्रदर्शन और भी तेज हो गए हैं। इस घटना के बाद से सोमवार को हैदराबाद, लखनऊ, मुम्बई और कोलकाता सहित देश के कई विश्वविद्यालय परिसरों में इसका विरोध हुआ।

 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कहीं तो ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, तो कहीं इसने हिंसक रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रदर्शनों को दुखद एवं निराशाजनक बताते हुए शांति की अपील की है।

 

गौरतलब है कि रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बसों और दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद-सीलमपुर इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। इस प्रदर्शन में कुल 18 लोग जख्मी हुए थे, घायलों में 11 दिल्ली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और 7 आम नागरिक हैंष इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर फिलहाल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रदर्शन करना पड़ा था, पुलिस ने कई जगहों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

 

इस बारे में सुशांत सिंह ने कहा कि अब वह इस बारे में कोई बात नहीं करने वाले मैनेजमेंट से उन्हें जो ठीक लगे वह फ़ैसला लिया उन्होंने फिलहाल सुशांत जैसे है वैसे रहेंगे और अपने बाकी काम पर ध्यान दे रहे है।

 

Find out more: