सदियों से चले आ रहे मोती की चमक आज भी अपने पूरे शबाब पर है। वह अभी भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि राजा-महाराजा और रजवाडों के समय में। महारानियों से लेकर मॉडर्न लोग भी इसे पसंद करते हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं जिनके ज्वेलरी बॉक्स में मोती ने अपना स्थान डायमंड, सोने और कई कीमती नगों के बीच बना रखा है।

Image result for special pearl jewelry designs


सदियों पहले मोती समुद्र की गहराई से खोज कर निकाला जाता था। यही कारण था कि यह बेशकीमती था। इसे समुद्र की गहराइयों से निकालना मुश्किल काम था इसलिए कल्चर्ड मोती की खोज की गई। जापान ने कल्चर्ड मोती बनाने का तरीका 1920 में ही खोज लिया था। इसके बाजार में आने से यह हर आम और खास के स्टाइल स्टेमेंट का हिस्सा बन रहा है।

Related image


कल्चर्ड मोती और नैचुरल मोती इन दोनों की पहचान काफी मुश्किल है। देखने में एक जैसे लगते हैं। कल्चर्ड मोती के बारे में कहा जाता है कि यह दो तरह से बनाया जाता है, साफ पानी और और खारे पानी में। लेकिन फैशन मेें फ्रेश वॉटर पर्ल की मांग ज्यादा है। चाइना, थाईलैंड, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और बिवा लेक जापान के पल्र्स काफी मशहूर हैं। हैदराबादी पल्र्स ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।


आभूषणों की बात करें तो मोतियों के गहनों का अपना अलग सौंदर्य होता है। ये हर ड्रेस पर फ बते हैं। सिंपल होने के बावजूद ये आपकी पर्सनेलिटी में चार-चांद लगा देते हैं। युवा लडकियों के साथ ही उम्र दराज महिलाओं पर भी ये मोती के आभूषण खूब सूट करते हैं।



स्टाइल :

पर्ल को हर बार कुछ नए अंदाज में पहना जा सकता है। यूं तो बाजार में मोती के चोकर, जोधा अकबर सेट, डोप पर्ल सेट, रानी हार, सिंगल लेन नेकलेस मौजूद हैं। जरूरत है तो इसे अलग ड्रेस और स्टाइल के साथ पहनने की। साडी और सूट के साथ चोकर और डोप पर्ल सेट ट्राई किया जा सकता है। लहंगे के साथ जोधा अकबर सेट या फि र रानी हार पहन सकती हैं।


Image result for special pearl jewelry designs


वेस्टर्न ड्रेस के साथ लॉन्ग सिंगल पर्ल नेकलेस पहना जा सकता है। हॉल्टर और हाई नेक के साथ भी एक मोती का नेकलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। मोती में सिर्फ  नेकलेस ही नहीं मैचिंग ईयर रिंग्स, रिंग्स, ब्रॉच पिन, ब्रेसलेट, कडे और चूडी हर अंदाज में वेरायटी है।


कई रंगों में उपलब्ध :

मोती सफेद ही नहीं, अन्य रंगों में भी पसंद किया जाता है। हर ड्रेस के साथ मैच करते ब्लैक पर्ल लिए जा सकते हैं। गुलाबी का तो कहना ही क्या, लडकियों की हर पसंद में यह रंग सबसे ऊपर आता है। क्रीम रंग भी हर परिधान के साथ फ बता है। मोती पहनने के लिए कपडे का चयन भी सोच-समझ कर करना चाहिए। वैसे यह ज्वेलरी जॉर्जेट, सिल्क, लिनेन हर तरह की ड्रेस के साथ आकर्षक लगती है।


Image result for special pearl jewelry designs



गिफ्ट में दें :
मोतियों का सेट तोहफे के रूप में देना भी एक अच्छा ऑप्शन है। नई-नवेली दुल्हन है तो रानी हार, एनिवर्सरी है तो डोप पर्ल सेट तोहफे में दिया जा सकता है। किसी दोस्त का जन्मदिन है तो आप उसे ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या फिर मोती की अंगूठी तोहफे में दे सकती हैं।

Image result for special pearl jewelry designs







మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: