अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज़ करते है, क्यूंकि ईद सलमान खान के लिए हमेशा खास रही है। सलमान इस वर्ष भी बकरा ईद पर अपने द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'फ्रीकी अली' रिलीज करने जा रहे हैं। यह तो हम आपको बता चुके है की यह फिल्म उनके भाई सोहेल ने बनाई है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं।
Inline image
सलमान की यह फिल्म नौ सितम्बर को रिलीज़ होगी और बकरा ईद 12 सितम्बर को ही है। सलमान की फिल्म के अचानक आने से कैटरीना कैफ की परेशानिया बढ़ गई हैं। कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' भी नौ सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है। वैसे तो कैटरीना की फिल्म को रिलीज करने का ऐलान पहले ही हो चूका था।
Inline image
फिल्म के निर्माता बड़े खुश थे कि उन्हें इस अतिरिक्त छुट्टी वाले सप्ताह का पूरा फायदा मिलेगा, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई क्यूंकि उनकी फिल्म को टक्कर देने के लिए सामने आ खड़ी हुई सलमान की 'फ्रीकी अली' जो समान तारीख पर रिलीज़ होने जा रही है। 'फ्रीकी अली' जैसे ही पूरी हुई सलमान ने कहा कि "इसे बकरा ईद वाले सप्ताह में रिलीज करेंगे।
Inline image
यह खान ब्रदर्स का शो है। सलमान इसे प्रस्तुत कर रहे हैं, सोहेल ने बनाई है और अरबाज ने इसमें अभिनय किया है"। सलमान को शायद इस बात का पता नहीं था कि 'बार बार देखो' भी इसी सप्ताह रिलीज हो रही है।  कैटरीना की पिछली कुछ फिल्में कामयाब नहीं रही है और ऐसे में 'बार बार देखो' उनके लिए अति महत्वपूर्ण है। 


Find out more: