रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ ने मूवी की सक्सेस के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि फिल्म को दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा और मूवी सफल होगी।कटरीना ने कहा कि दक्षिण कोरिया की फिल्म 'ओड टू माई फादर' के राइट्स पाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने बहुत मेहनत की थी। उन्होंने बताया कि 'भारत' को लेकर हर कोई पैशनेट था।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शूटिंग करने के दौरान काफी मजा आया। अपने रोल को उन्होंने काफी इंजॉय किया। कटरीना ने कहा कि उन्हें पता था कि फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिलेगा।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel