चंद्रमा की सतह की जांच के लिए भारत ने सोमवार को 22 जुलाई को अपने अंतरिक्षयान चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक रवाना कर दिया। चंद्रयान-2 एक लंबी यात्रा के बाद सितम्बर महीने में चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा।

असम पुलिस ने इस पोस्टर के साथ फिल्म बाहुबली के एक नए टैग लाइन का भी इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्टर पर लिखा गया है, 'चंद्रयान 2। चंद्रमा और उससे आगे।' इस पोस्टर के साथ असम पुलिस ने लिखा है, 'मुबारक हो इसरो। बाहुबली चंद्रयान 2 के साथ चांद के सफर पर गया है, आपने अंतरिक्ष की खोज के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मैनकाइंड और यहां तक कि मूनकाइंड भी आज गर्व महसूस कर रहे हैं।'
उन्होंने न्यूटन के सेकंड लॉ का जिक्र करते हुए लिखा है, 'May the (F=mdv/dt) be with you'

click and follow Indiaherald WhatsApp channel