साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Darbar कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई। नए साल पर दर्शकों के सामने आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं रच पाई। इससे मेकर्स का पैसा डूबने की नौबत आ गई। फिल्म नुकसान में होने से मेकर्स शॉक में हैं। इससे परेशान होकर अब फिल्म के मेकर्स ने रजनीकांत को नुकसान की भरपाई में हिस्सेदारी देने को कहा है। 9 जनवरी 2020 को रिलीज हुई ‘दरबार’ के मेकर्स से सुपरस्टार रजनीकांत की इस बाबत मुलाकात भी हुई। चेन्नई में इस मीटिंग में फिल्म के बनने की लागत से लेकर लॉस तक के बारे में चर्चा हुई।

 

Lyca Productions ने इस फिल्म को बनाने के लिए बैंक से उधार लिया था। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें भी थीं। रजनीकांत और डायरेक्टर AR Murugadoss भी इस फिल्म में हिस्सेदार थे। लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म को बहुत नुकसान हुआ। प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यीटर्स को तगड़ा झटका लगा। फिल्म की टिकट्स तक नहीं बिकीं। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉमके मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अब एक लेटर तैयार किया जिसमें फिल्म के खर्च से लेकर जितना भी नुकसान उन्होंने झेला उसकी लिस्ट बनाई। जिसे वह रजनीकांत के आगे रखेंगे।

 

प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर जी धनंजय ने इंडियन एक्सप्रेसडॉट काम से कहा -‘अगर घाटा 10 से 20 % का होता तो सहा जा सकता था। डिस्ट्रीब्यूटर्स समझ सकते थे। लेकिन मार्जन से भी आगेजब घाटा निकल गया तो इसे मैनेज करना बहुत ही मुश्किल हो गया।’

 

साउथ सुपरस्टार के साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ रिलीज हुई थी। साल 2014 में आई फिल्म Lingaa और इससे पहले 2002 में आई बाबा का प्रदर्शन भी काफी बुरा रहा था। इसके बाद रजनीकांत ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा रिफंड किया था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: