कभी अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए फेमस रहीं जेबा बख्तियार का आज जन्मदिन है। उन्होंने साल 1991 की सुपरहिट फिल्म हिना में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया था। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती को देखने के बाद सभी उनके दीवाने हो गए था। इसी फिल्म से पाकिस्तानी हिरोइन जेबा बख्तियार ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और जेबा का मासूम चेहरा लोगों को खूब पसंद आया। वहीं अपनी पहली फिल्म से ही धमाल मचाने वाली जेबा बख्तियार आज कहां है यह बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि जेबा का जन्म 5 नवंबर 1965 को पाकिस्तान में हुआ था, जेबा का असली नाम शाहीन था और उन्होंने लाहौर और कतार से अपनी पढ़ाई पूरी की।

Image result for Zeba Bakhtiar

वहीं पढ़ाई के बाद जेबा ने पाकिस्तान में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और अनारकली में अहम रोल निभाया और अनारकली में जेबा के अभिनय को खूब सराहा गया, जिसके बाद उन्हें लगा उन्हें एक्टिंग करना चाहिए। उस शो में उनकी अदाकारी देखने के बाद बॉलीवुड में उनको आरके बैनर के तले बन रही फिल्म हिना में अहम रोल मिला और आपको याद हो इस फिल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे मुख्य भूमिका में थे जिनके साथ उन्होंने दमदार जोड़ी जमाई, इस फिल्म के बाद वह फेमस हो गई लेकिन फिर भी उनका करियर बॉलीवुड में नहीं चल पाया और इससे परेशान होकर वह वापस पाकिस्तान चली गईं और वहां की फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि जेबा ने 4 शादियां की।

Related image

इनमे पहली शादी से उनकी एक बेटी है और दूसरी शादी मशहूर सिंगर अदनान सामी से की जिनसे उनका एक बेटा है। वहीं जेबा ने बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी से भी शादी की और उनसे अलग होने के बाद उन्होंने सोहेल खान लेगहारी से शादी की और अब वह पाकिस्तान में टीवी शोज में नजर आती हैं।

Related image


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: