मुंबई। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज रिलीज हो गई है। दीपिका इस फिल्म के जरिए लगभग दो साल बाद वापसी करने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। दीपिका पादुकोण की फोटोज सामने आई है जहां पर सिद्धिविनायक मंदिर में हाथ जोड़ते हुए नजर आ रही हैं। दीपिका छपाक में एसिड अटैक सरवाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं।

दीपिका की सिद्धिविनायक मंदिर में गहरी आस्था है। आपको बता दें कि इससे पहले शादी के तुरंत बाद सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची थीं। इस दौरान पति रणवीर सिंह और उनका परिवार उनके साथ था।

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई छपाक
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को मध्यप्रदेश ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के ऑफिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया-'दीपिका पादुकोण अभिनीत एसिड अटैक सर्वाइवर पर फिल्म बनी है। इसे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।'
मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भी छपाक की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। ये स्क्रीनिंग एसिड अटैक का शिकार रह चुकीं महिलाओं के लिए आयोजित की गई है। ये स्क्रीनिंग 11.30 बजे एसिड अटैक सरवाइवर महिलाओं के लिए होगी।
जेएनयू जाने पर हुआ था बवाल
दीपिका पादुकोण फिल्म रिलीज होने से पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के घायल स्टूडेंट्स से मिलने पहुंची थीं। दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड करने लगा था।
दीपिका पादुकोण की छपाक बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी से टकराएगी। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तान्हाजी मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की बायोपिक है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel