रघुवर दास, झारखंड के मुख्यमंत्री ने आज कहा कि "जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए|" दास ने यह भी स्पष्ट किया कि गाय बचाने की आड़ में हिंसा नहीं होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि हाल में हुई गाय बचाने के नाम पर हिंसक घटनाओं में पशु तस्कर शामिल हो सकते हैं| दास ने एक साक्षात्कार में कहा, "पूरा संघ परिवार गाय बचाने को मुद्दे को लेकर एकमत है| जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को अपनी मां की तरह समझना चाहिए|"
Inline image
दास को गोहत्या और गायों की गिनती के मामले में संघ परिवार के साथ मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "संघ परिवार इस मुद्दे पर एकजुट है| गाय हमारी माता है| जो लोग भारत में रहते हैं और भारतीय हैं, जो लोग भारत को अपना देश कहते हैं, उनके लिए गाय उनकी माता की तरह है|"  रघुवर ने यह प्रतिक्रिया हाल में गौरक्षा के नाम पर हुई घटनाओं से उपजे विवाद के बीच दी है| 
Inline image
नरेन्द्र मोदी ने छह अगस्त को गौ-रक्षकों पर अपना क्रोध व्यक्त करते हुए कहा था कि "इस तरह के 'समाज विरोधी तत्व' रात को अपराधों में लिप्त रहते हैं और दिन में गौरक्षक बनने का ढोंग करते हैं|" विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मोदी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी| उन्होंने कहा था कि "प्रधानमंत्री मोदी ने गौरक्षकों को 'समाज विरोधी' कहकर उनका अपमान किया है|" 
 Inline image
दास ने कहा, "इस मुद्दे पर हमारे प्रधानमंत्री ने जो भी कहा है, वह सही है| आप किसी भी धर्म, जाति के हों, लेकिन गाय हमारी माता है और हमें गायों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन गौरक्षा के नाम पर यदि कोई हिंसा करता है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|" उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि जो लोग पशु तस्करी में लिप्त हैं, वही इस प्रकार के अपराध करते हैं, इस बात की जांच की जानी चाहिए|"


Find out more: