मायावती, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष आगरा में 21 अगस्त को रैली कर विरोधियों को अपनी शक्ति का अहसास कराने जा रही हैं| रैली में वह समाज के वोट को निशाना बनाने का प्रयास करेंगी| खबर यह भी है कि चुनावी हुंकार के अलावा बीएसपी मंडलीय रैलियों के जरिये डैमेज कंट्रोल अभियान भी प्रारम्भ करेगी|
उस तरफ़ स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी जैसे दिग्गजों की बगावत और दयाशंकर प्रकरण पर चौतरफा घेराबंदी के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाने की रणनीति बनाई है| आगरा में आयोजित रैली पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली में भीड़ जुटाने के लिए मायावती ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है|
खबरें है कि मायावती घोषित स्थानीय प्रत्याशियों के अलावा पदाधिकारियों का भविष्य भी पार्टी के रैली में ही तय करेंगी| पहली रैली के जरिए बीएसपी प्रमुख दलित वोटों में कोई फैलाव न होने का संदेश भी देंगी| भीड़ जुटाने के लिए आगरा के साथ अलीगढ़ मंडल से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामवीर उपाध्याय व श्यामसुंदर शर्मा पर अपने समाज की भीड़ जुटाने का कार्य सौंपा गया है|
अपनी पहली रैली में माया पूरे प्रदेश में अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने जा रही हैं| उन्होंने इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जोरदार हमला करने का तय किया है|