नयी दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में अमेरिका दौरे पर माना था कि पाक में आतंकी मौजूद हैं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अब जब इमरान ने पाक में आतंकी और उनके ट्रेनिंग कैंप्स की मौजूदगी की जानकारी दी है और वे यह भी जानते हैं कि आतंकियों को वहां से प्रशिक्षित कर के कश्मीर भेजा जाता है तो उन्हें इन टेरर कैंप्स पर भरोसेमंद कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल, इमरान ने अमेरिका के कैपिटल हिल में अपने स्वागत में रखे गए एक रिसेप्शन में कहा था कि पाक में 40 से ज्यादा आतंकी संगठन सक्रिय हैं। पाकिस्तान के अंदर 30 से 40 हजार आतंकी मौजूद हैं। इनमें से कुछ प्रशिक्षित आतंकी कश्मीर और अफगान में लड़ रहे हैं। लेकिन पिछले 15 सालों में पाक सरकारों ने यह बात अमेरिका से छिपाई।

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने पर यह पाक नेतृत्व का स्पष्ट कबूलनामा है। यही समय है जब पाक को अपने नियंत्रण वाले इलाके में आतंकियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 


Find out more: