भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल से कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री खो दिए हैं। सुषमा स्वराज के अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। मंगलवार की रात हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज 1977 में जब वह 25 साल की थीं, तब वह भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं। वह 1977 से 1979 तक सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले थे।
शीला दीक्षित
वहीं दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का इस साल जुलाई में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वे बीते कुछ समय से हृदय संबंधी रोगों के चलते गंभीर रूप से बीमार थीं। वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। इस तरह दिल्ली ने एक साल से भी कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।
मदन लाल खुराना
वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। खुराना राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। बीजेपी नेता 4 बार विधायक रहे। वह 2004 में राजस्थान के राज्यपाल भी बने। मदनलाल खुराना ने 2003 के विधानसभा चुनावों में हार के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस तरह दिल्ली ने एक साल से भी कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।