उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर सरकार का समर्थन नहीं करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हम वोट बैंक या तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। राष्ट्रीय हित हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।" जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने कहा था कि इससे खूनी संग्राम होगा, लेकिन आज कश्मीर में शांति है।
शाह ने कहा, 'कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि वे तीन तलाक और अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाने के विरोध में क्यों थे। उन्होंने एन आर सी का विरोध क्यों किया?” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की शस्त्र पूजा करने पर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा इसकी आलोचना किये जाने के मुद्दे पर शाह ने कहा, “राजनाथ जी ने फ़्रांस में शस्त्र पूजा की लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह बुरा लगा।'
click and follow Indiaherald WhatsApp channel