नई पार्टी बनाने के बाद राज्य में अपनी दूसरी जनसभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल दोनों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा केजरीवाल और सिद्धू ने पंजाब के लोगों से ऐसे वादे कर रहे है जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता। बीजेपी के साथ अपने गठबंधन को पंजाब और देश के लिए अच्छा बताते हुए, अमरिंदर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम अपनी फिरोजपुर रैली के दौरान घोषणा करेंगे जिससे कृषि को लाभ होगा। हालाँकि, उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानते है कि पीएम क्या घोषणा करेंगे।

पंजाब लोक कांग्रेस में कांग्रेस नेता राज नंबरदार को शामिल करने के बाद बठिंडा में एक सभा को संबोधित करते हुए अमरिंदर ने कहा कि उनके पीएम के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा, वह (प्रधानमंत्री) देश में पंजाब के योगदान को समझते हैं। मैं बुधवार को प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए फिरोजपुर जा रहा हूं। हमें प्रकाश की एक नई किरण, नई सोच की जरूरत है, और हमें पंजाब की सुरक्षा के बारे में भी सोचने की जरूरत है क्योंकि पठानकोट से फाजिल्का तक पाकिस्तान के साथ हमारी 600 किलोमीटर लंबी सीमा है।

सीमा पार से कई नई चीजें जैसे हथियार, आरडीएक्स आदि ड्रोन के जरिए आ रही हैं। ये सब पंजाब की शांति भंग करने के लिए तैयार हैं। हमने एक राष्ट्रीय पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है जो देश की सुरक्षा का ख्याल रख सकती है। भाजपा के साथ गठबंधन राज्य और राष्ट्र हित में है।फिरोजपुर रैली अपने गठबंधन सहयोगियों अमरिंदर और सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: