राशियों का हमारे जीवन में खासा प्रभाव पड़ता है। हर महीने, हर दिन राशियों की स्थिति बदलती रहती है और इसी बदलाव का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों के जीवन में अचानक  परेशानियों का अंबार आ जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है ? इसके पीछे की वजह दरअसल राशियां ही हैं। इसलिए ही लोग ज्योतिषियों के पास जाकर अपनी कुंडली दिखवाते हैं, राशियों की स्थिति पता करते हैं। हर महीने हर राशि के अच्छे और बुरे दिन होते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि तुला राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। आखिर वो कौन से बदलाव हैं जो तुला राशि वाले नवंबर में महसूस  करने वाले हैं। आईये जानते हैं



तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर महीना
चन्द्र राशि पर आधारित राशिफल के अनुसार जो लोग कारोबार से जुड़े हैं उनके लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। काफी वक्त से मंगलदेव आपकी राशि से 12वें स्थान में कन्या राशि में चल रहे थे लेकिन इस महीने मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद ही खास है। खास तौर पर कारोबारियों के लिए क्योंकि मंगल कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे, जहां से मंगल  की चौथी दृष्टि आपके घर और परिवार पर होगी। जमीन, जायदाद पर पड़ेगी। इसके अलावा मंगल की 7वीं दृष्टि आपके कारोबार पर पड़ेगी और 8वीं दृष्टि आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगी।



मंगल का ये राशि  परिवर्तन आपके भौतिक सुखों में  बढ़ोतरी करेगा। मंगल राशि की वजह से आने वाले 3-4 महीने तुला राशि वालों के लिए बेहतर होगा। इसलिए अगर आप कारोबार से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं तो आप इन 3-4 महीनों में वो फैसला ले सकते हैं। आपकी किस्मत का ताला खुलने की पूरी उम्मीद है। 10 नवंबर से लेकर आने वाले 4 महीने बहुत शुभ होगा। यही नही आपके खर्चों पर भी रोक लगने के आसार हैं।
आपके कैरियर के स्वामी चंद्रमा है। इस वजह से आपको जॉब भी मिलने की उम्मीदें दिख रही हैं। तुला राशि के जितने भी लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो तलाश इस महीने पूरी हो सकती है। आपका खोया हुआ सम्मान भी आपको वापस मिलेगा। ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि तुला राशि वालों के कैरियर में बदलाव भी हो सकता है। जो लोग कैरियर बदलना चाहते हैं उनके लिए ये महीना अच्छा है। आप जैसी सफलता चाहते हैंं आपको वैसी ही सफलता मिलेगी। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपका स्वास्थ्य भी इस महीने बेहतर रहने वाला है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: