टसंदीप से पूछा गया कि क्या यह बात सच है कि पहले प्रड्यूसर ने इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को अप्रोच किा था? इसके जवाब में संदीप ने कहा, 'हां, यह बात सच है लेकिन मैं और शाहिद फिल्म के बारे में पहले ही बातचीत कर रहे थे और इसलिए मैंने किसी अन्य ऐक्टर के बारे में नहीं सोचा। यहां इससे मतलब नहीं था कि कौन ऐक्टिंग ज्यादा अच्छी करता है बल्कि यह कमिटमेंट का मामला था जो मैं शाहिद से कर चुका था।
फिल्म में कियारा आडवाणी के बारे में संदीप ने कहा, 'वह काफी प्रफेशनल हैं, उन्होंने कैरक्टर को बहुत अच्छे से समझा।' संदीप ने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म रीमेक नहीं बल्कि बिल्कुल फ्रेश लग रही हैं, ऐसा सुनकर उन्हें अच्छा लग रहा है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के लीड वाली यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel