रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को बिग बॉस सीजन 13 को होस्ट करने के लिए काफी बड़ी रकम ऑफर की गई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बिग बॉस 13 के लिए हर वीकेंड यानी दो एपिसोड्स के लिए सलमान खान को 31 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शो में कुल मिलाकर 13 वीकेंड होंगे। जिसके मुताबिक सलमान खान को पूरे शो के लिए 403 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाएंगे।
बात करें पिछले सीजन की, तो सलमान खान को बिग बॉस 12 में वीकेंड के एक एपिसोड के लिए 12 से 14 करोड़ की रकम दी जाती थी। वहीं सीजन 11 में सलमान खान एक एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। बहरहाल, दर्शक शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम जानने को लेकर भी बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस बार की थीम को थोड़ा हटके रखा गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो में सिर्फ जाने माने चेहरों को एंट्री मिलेगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel