एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि हार्पर बाजार मैग्जीन फोटोशूट की हैं। प्रियंका हार्पर बाजार, सिंगापुर एडिशन के कवर फोटो के लिए अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, हार्पर बाजार सिंगापुर, मार्च 2020। फोटोशूट में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। और उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेसअप किया हुआ है।

 

Image result for PRIYANKA CHOPRA PHOTOSHOOT

 

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आई थीं। वह भारत एक रैंप वॉक के लिए आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय बाद रैंप वॉक किया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग लॉस ऐंजेलिस में रहती हैं। काम और असाइनमेंट्स के सिलसिले में वह यूएस और इंडिया आती-जाती रहती हैं। मुंबई में एक फैशन शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक गाउन में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीता है।

 

Image result for PRIYANKA CHOPRA PHOTOSHOOT

 

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने नेट आउटफिट के साथ परफेक्ट एसेसरीज कैरी किए हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है Harper’s BAZAAR Singapore, March 2020 इनमे वह दिलकश दिखाई दे रहीं हैं. वैसे आप जानते ही होंगे प्रियंका आए दिन सोशल मीडिया पर अपने प्रोफेशनल फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो लोगों के दिलों को छू जाती हैं।

 

Image result for PRIYANKA CHOPRA PHOTOSHOOT

 

इसी लिस्ट में बीते समय में एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए प्रियंका अपनी इंडियन आउटफिट यानी साड़ी को लेकर काफी ट्रोल हो गईं थी जो आपको याद ही होगा। उस दौरान फोटो में उन्होंने साड़ी तो पहनी थी लेकिन ब्लाउज पहनना भूल गईं थीं और इसी कारण वह ट्रोलिंग का शिकर हुईं थीं। अब बात करें प्रियंका के काम के बारे में तो एक्ट्रेस पिछले साल फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं लेकिन उनकी इस फिल्म को क्रिट‍िक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। वहीं अब वह जल्द ही बॉलीवुड मूवी व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं।

 

Image result for PRIYANKA CHOPRA PHOTOSHOOT

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: