बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। दोनों ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर शुरू किया है।

अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 राहत कार्यों के लिए फंडरेज़र कैंपेन की जानकारी शेयर कर ट्वीट किया, "जब हमारा देश दूसरी लहर से जूझ रहा है...हमारा हेल्थकेयर सिस्टम गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है...अपने लोगों का दुख देखकर मेरा दिल टूट जाता है।" उन्होंने लिखा, "इसलिए मैंने और विराट ने Ketto के साथ #InThisTogether कैंपेन शुरू किया है।"

इसके जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा जुटाया जाएगा। हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे। प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए। आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा। इसके लिए मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मास्क लगाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

विराट और अनुष्का इस पहल के जरिये 7 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2 करोड़ रुपये खुद कॉन्ट्रिब्यू किए हैं। इसके अलावा विराट, अनुष्का, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते हफ्ते फंडरेजर शुरू किया था। इसमें उन्होंने 6.6 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: