नयी दिल्ली। अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसी तोहफे को हासिल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका हो सकता है। क्योंकि, जल्द ही पीएम मोदी को मिले तमाम उपहारों और मोमेंटो की बोली लगने जा रही है। पीएम मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की 14 सितंबर से नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल गंगा के संरक्षण और नदी को नवजीवन देने के लिए किया जाएगा। संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कुल 2772 उपहारों की होगी नीलामी
विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं। इन उपहारों की नीलामी एक ऑनलाइन पोर्टल पर की जाएगी, जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डिजाइन किया है। इस नीलामी में प्रधानमंत्री को भेंट में मिले उपहारों की कीमत 200 रुपये से लेकर 2.50 लाख रुपये तक रखी गई है।
भगवान हनुमान की मूर्ति से लेकर भगवान गणेश तक की मूर्ति और 576 शॉलों की निलामी की जाएगी। इसके अलावा 964 अंगवस्त्रम, 88 पगड़ी, जो उन्हें विभिन्न समारोह में मिले थे, लोग अब इसे भी खरीद सकेंगे। नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलेरी ऑफ माडर्न आर्ट ने इन उपहारों की प्रदर्शनी लगाई है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel