हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बार फिर से एक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस बार एक 18 साल की लड़की से एक ऑटो ड्राइवरने रेप किया। ये घटना 8 दिसंबर की रात की है। ऑटो ड्राइवर ने रेप को तब अंजाम दिया, जब लड़की अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ दादी के घर जा रही थी। इसी दौरान वह रास्‍ता भूल गई तो इस आरोपी के भाई ने उन दोनों को देखा। आरोपी का भाई भी ऑटो रिक्‍शा चलाता है। जब दोनों बहनों को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे डांटा और अपने छोटे बेटे को उन दोनों को घर छोड़ आने के लिए भेजा।

 

लेकिन वह ड्राइवर उसे घर न ले जाकर नामपल्‍ली इलाके में एक लॉज में ले गया। वहां जब लड़की की छोटी बहन सो गई तब उसने उसके साथ रेप किया और इसके बाद फलकनुमा रेलवे स्‍टेशन पर उन दोनों को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दोनों अभी फरार हैं।

 

बता दें कि हैदराबाद में कुछ दिनों पहले एक महिला वेटेनरी डॉक्‍टर के साथ हुए गैंगरेप की घटना हुई थी। इस घटना के बाद पकड़े गए चारों आरोपी एक एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए। इसके बाद इस एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अब इस एनकाउंटर की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने बनाया नया नियम

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक पारित कर दिया जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों का निपटारा 21 दिन के भीतर करने का नियम है और इसमें दोषी को फांसी की सजा भी दी जाएगी। इस प्रस्तावित नए कानून का नाम ‘आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम आपराधिक कानून (आंध्र प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2019 रखा गया है। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: