भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी उनके साथ कार की सफाई कर रही है। इस वीडियो में वह अपनी नई गाड़ी निसान ‘जोंगा’ को बेटी के साथ धोते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 20 साल पुरानी ‘निसान जोंगा’ कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह कार 1999 में बनाई गई थी और इसे सेना के जवान इस्तेमाल करते थे। बता दें कि धोनी कारों व बाइक्स के काफी शौकीन हैं। बीस लाख लोग देख चुके हैं वीडियो: धोनी ने अपनी साढ़े चार साल की बेटी जीवा की तारीफ करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘बड़े काम के दौरान मिली छोटी सी मदद भी काफी महत्वपूर्ण होती है। खासकर तब जब आपको पता हो कि आपका वाहन काफी बड़ा है।’ इन दिनों पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपने शहर रांची में परिवार के साथ हैं। इस वीडियो को अब तक दो बीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, इतना ही नहीं 13 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट किए हैं।
अगस्त में पत्नी साक्षी ने भी शेयर किया था बेटी का वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह निसान जोगा के बोनेट पर बैठी हैं। इसी से जीवा की एक पुरानी तस्वीर भी जुड़ी है। अगस्त में जब धोनी भारतीय सेना के साथ कश्मीर में थे, तब उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर चमचमाती लाल जीप ग्रैंड शेरोकी (Jeep Grand Cherokee) की तस्वीर शेयर की थी. साथ ही उन्होंने लिखा था-घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया माही, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं। वाहन का यह मॉडल अब बंद हो चुका है। इसका उपयोग लंबे समय तक भारतीय सशस्त्र बल करता था। जो तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि कैप्टन कूल ने अपनी नई सवारी में कुछ बदलाव किए हैं। इसे चमकीले हरे रंग में रंगा गया है और कुछ नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं। धोनी की गाड़ियों का शौक सभी लोग जानते हैं। वह नई-नई और यूनिक गाड़िया खरीदना और रखना पसंद करते हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: