अक्षय कुमार स्टार्रर फिल्म रुस्तम पिछले शुक्रवार को देश-विदेश के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी| फिल्म की कमाई को अगर देखे तो अच्छा ही कर रही है और प्रत्येक समीक्षक ने भी फिल्म के बारे में, अभिनय के बारे, स्क्रीन प्ले आदि के बारे में काफी कुछ अच्छा ही कहा| लेकिन इन सब अच्छाइयों के साथ साथ फिल्म में अक्षय कुमार की वर्दी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं| 
Inline imageअक्षय फिल्म में नौसेना के एक अधिकारी के किरदार में हैं|  उनके कंधे और छाती पर तमगे लगे हैं|  सारा विवाद अब इन्हीं को लेकर हो रहा है| कहा जा रहा है कि फिल्म में इस काम को लेकर ठीक से अनुसंधान या यु कह लीजिय रिसर्च नहीं किया गया|  दरअसल,एक फोटो सोशल मीडिया पर  खूब 'वायरल' हो रही है जिसमें बताया गया है कि अक्षय कुमार की बतौर नौसेना अधिकारी की वर्दी में कितनी खामिया हैं|
Inline imageवैसे अक्षय कुमार फिल्म में 60 के दशक के एक नौसेना के अधिकारी के करैक्टर में दिखाई दे रहे हैं|  कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म नौसेना के अधिकारी के जीवन की सच्ची घटना पर बनाई गई है| भले ही फिल्म के आरंभ में ऐसी किसी बात के होने से इनकार किया गया है, 
Inline imageलेकिन पूरी फिल्म की स्टोरी उसी घटना पर बेस्ड है|  अब, अधिकारी 60 के दशक में नौसेना में था तो उनकी वर्दी भी उसी समय की हिसाब से तैयार होनी थी, लेकिन नौसेना के अधिकारी की जो वर्दी अक्षय कुमार को पहनाई गई थी वह कुछ और ही कहानी बयां कर रही है| 


Find out more: