राजधानी दिल्ली में  डेंगू, चिकनगुनिया, और मच्छरों से होने वाली बिमारियों ने जोर पकड़ लिया है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जेन गोवा पहुंचे हुए हैं, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी का नुमायना लेने| दिल्ली में सोमवार को चार लोगों की चिकनगुनिया से मृत्यु हो गई, इसके अलावा कम से कम दस लोग डेंगू और मलेरिया से ग्रसित होकर अपनी जान गवां चुके हैं|  मरीज़ों की अस्पतालों में लंबी लाइन लगी हुई है|  
Inline image
इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गैरहाजिरी के बारे में ट्विटर पर सवाल उठाया गया, तो बेंगलुरू में सर्जरी के लिए गए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस जवाबदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस बारे में एलजी या पीएम से बात करें| केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा "मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पास पेन खरीदने तक का अधिकार नहीं है| दिल्ली से जुड़े सभी अधिकार अब पीएम और एलजी के पास हैं| एलजी बाहर गए हुए हैं| दिल्ली के बारे में उन्हीं लोगों से सवाल कीजिए|" बता दें कि  इस वक्त एलजी नजीब जंग अमेरिका में हैं, वहीं केजरीवाल की गैरमौजूदगी में दिल्ली,
Inline image
को देखने वाले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी इस समय एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने फिनलैंड गए हुए हैं| आप मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली में ही हैं जिन्होंने दिल्ली एमसीडी पर इन हालातों का ठीकरा फोड़ते हुए पूछा कि बीजेपी के मेयर कहां नदारद हैं| मिश्रा ने यह भी कहा कि "मच्छरों का भगाने का काम नगर निगम का है|"
Inline image
उन्होंने यह भी कहा कि "सत्येंद्र जैन मंगलवार को ही लौट रहे हैं और उन्होंने दिल्ली के हालात के बारे में लगातार जानकारी पहुंचाई जा रही है|" जाहिर सी बात है कि पिछले हफ्ते केजरीवाल की भी तब कड़ी आलोचना की गई जब उन्होंने एक जरूरी विषय पर चर्चा के लिए विधानसभा के एक दिन के सत्र का आयोजन किया लेकिन फिर वहां खुद उपस्थित नहीं रहे| 


Find out more: