मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आपने रानी से लेकर राजकुमारी तक कई यादगार किरदारों में तो देख ही लिया है। लेकिन अब वो अपने करियर के सबसे कठिन रोल को निभाने जा रही हैं। वो अब फिल्म महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी। इस खास किरदार के लिए 2021 की दीवाली बुक कर ली गई है। यानी 2021 की दीवाली पर असली धमाका दीपिका ही करेंगी। वहीं दिलचस्प बात ये भी कि दीपिका ही इस फिल्म का निर्माण भी करेंगी।


उन्होंने इसके लिए मधु मोंटेना प्रोडक्शन हाउस के साथ करार करने का फैसला किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिल्म पद्मावत जैसी पीरियोडिक फिल्म में दीपिका ने राजपूतों की आन-बान-शान को सिनेमाई पर्दे पर नुमाया किया था और अपने अभिनय से तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद द्रौपदी के चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने को लेकर दीपिका बेहद ही उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा रोल बता रही हैं।



मुंबई मिरर से बातचीत में दीपिका ने कहा कि,’ मैं द्रौपदी का किरदार पाकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं’। दीपिका का कहना है कि महाभारत पर फिल्म द्रौपदी के नज़रिए से बनेगी।


महाभारत दो पार्ट में बनेगी और ऐसा माना जा रह है कि साल 2021 में इसका पहला पार्ट रिलीज हो सकता है। मधु मंटेना का प्रोड्क्शन महाभारत फिल्म को प्रोड्यूस करेगा. बड़ा सवाल ये है कि इस पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म का डायेरक्शन कौन करेगा? हालांकि पीरियॉडिक फिल्मों की बात आती है तो फिल्म निर्माताओं के नाम सबसे ऊपर आते हैं। दक्षिण के सुपरस्टार निर्देशक एस राजामौली या फिर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महाभारत का डायरेक्शन कौन करेगा।


फिलहाल दीपिका के रूप में फिल्म की पहली कास्टिंग सामने आई है। बाद में पता चलेगा कि महाभारत के अन्य महान किरदारों को निभाने के लिए कौन-कौन से बड़े नाम और चेहरे सामने आते हैं। वहीं बता दें दीपिका की इन दिनों अपनी फिल्म छपाक को लेकर बिजी हैं  फिल्म 'छपाक' अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म ‘83’ में दीपिका रणवीर के साथ नज़र आएंगी। वो कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी।


रणवीर से शादी के बाद दीपिका एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्होंने महाभारत में द्रौपदी के किरदार पर हामी भरकर फैन्स को नया सरप्राइज़ दिया है। इस रोल में दीपिका को देखने के लिए सभी बेताब हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: