
धीमी शुरुआत के बाद कैप्टन विराट कोहली ने 74 रन बनाए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ 88 रन की पार्टनरशिप भी की। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लॉयन को 1-1 विकेट मिला।
विराट कोहली इस टेस्ट मैच की पहली पारी में रन आउट हुए। उनके और रहाणे के बीच तालमेल की कमी के चलते पविलियन लौटना पड़ा। विराट ने 74 रन बनाए और रहाणे के साथ 88 रन जोड़े।
अजिंक्य रहाणे 42 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बने। उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया, 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। पारी के 81वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्टार्क ने LBW आउट किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में युवा ओपनर पृथ्वी साव खाता भी नहीं खोल सके। पिंक बॉल के इस डे-नाइट टेस्ट मैच की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी को पेसर मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया। स्टार्क ने इस विकेट का खूब जश्न मनाया।