अपनी लेटेस्ट फिल्म 'सुल्तान' को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफर काफी प्रसनचित और उत्साहित हैं। और हों भी क्यों ना, आखिर फिल्म ने खूब शोर मचाया और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है। और लगे हाथों,साथ ही में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कल्ब में जगह बनाकर अब एंट्री करने ही वाली है। सबसे पहले तो अली अब्बास जफर ने अर्जुन को 'सुल्तान'फिल्म में काम करने का प्रस्ताव रखा था।
लेकिन अर्जुन को फिल्म में दम नजर नहीं आया कर दी फिल्म रिजेक्ट। यह फिल्म फिर सलमान खान को ऑफर हुई और उन्होंने तुरंत ही हामी भर दी। इसमें कोई दो राय नहीं कि अर्जुन के हाथों से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई। हां,लेकिन यहां सवाल यह भी उठता है कि अगर सुल्तान में सलमान खान नहीं होते तो क्या फिल्म इतनी हिट होती? बरहाल,अब दर्शकों की उम्मीद अली अब्बास जफर से काफी बढ़ जाएगी ऐसा उनका मानना है।
अली अब्बास जफर कहते हैं, "सुल्तान 400 करोड़ कमाएगी.. क्या वह 200 करोड़, 300 करोड़ पार कर पाएगी.. ये सभी बातें मेरी समझ नहीं आती। मुझे सिर्फ इतना पता है कि सुल्तान मेरे लिए निर्देशक के तौर पर काफी अहम है। सुल्तान ने बतौर डाइरेक्टर मेरी जिम्मेदारी बढ़ा दी है।" अली अब्बास जफर ने कहा कि "अब लोग मुझसे सुल्तान से भी ज्यादा अच्छी फिल्म की अपेक्षा करेंगे। मैं इस बारे में नहीं सोचना चाहता। मैं इस बात से खुश हूं कि सुल्तान दर्शकों से कनेक्ट कर पाई। हम जो पाना चाहते थे, वह हमें मिल गया।"
निर्देशक ने कहा, "जब लोग कहते हैं 'सुल्तान' कुश्ती के लिए वैसी फिल्म है, जैसी हॉकी के लिए 'चक दे इंडिया' थी.. मुझे बहुत खुशी होती है। सलमान और शाहरूख खान जैसे स्टार ही दर्शकों को थियेटर के अंदर तक ला सकते हैं, किसी ऐसी स्पोर्ट्स फिल्म के लिए जो क्रिकेट और फुटबॉल पर नहीं बनी हो.."