किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने फैंस के दिलों के बादशाह हैं। शाहरुख अपनी फैमिली के साथ मुंबई में रहते हैं और उनका घर मन्नत किसी राजमहल से कम नहीं है। शुरुआती दिनों में शाहरुख खान मन्नत के नजदीक में ही रहा करते थे लेकिन आज बांद्रा में उनका बड़ा सा मेंशन मन्नत है। शुरुआत से ही शाहरुख खान इस महल की तरह दिखने वाले बंगले को खरीदना चाहते थे और उनका ये सपना पूरा भी हुआ। मन्नत मुंबई में रहने वाले सुपरस्टार के सबसे पसंदीदा घरों में से एक है। ये घर खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। गौरी ने इस घर के हर कोने को बड़े ही आलीशान तरीके से डेकोरेट किया है। 

मन्नत एक थर्ड हेरीटेज स्ट्रक्चर वाला ऐसा घर है जिसे 1920 के दशक में बनाया गया था। इसे पहले विला वियना के नाम से जाना जाता था। बाद में शाहरुख ने इसे अपने परिवार के लिए खरीद लिया और इस खूबसूरत बंगले को मन्नत में बदल दिया। शाहरुख खान ने 26,328.52 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले को 2001 में खरीदा था। तब इसकी कीमत लगभग 13.32 करोड़ थी। अब उनके घर मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है।

 

शाहरुख खान के इस बंगले में मल्टीपल एरिया हैं। जिसमें 5 बेडरूम, एक पुस्तकालय, जिम और बाकी सब कुछ है जो एक सेलेब परिवार को शानदार लाइफस्टाइल जीने के लिए चाहिए होता है। एक इंटरव्यू में गौरी ने कहा था कि उन्होंने अपने घर को बनाने में जो प्रयास किया वह आंखें खोलने वाला और इंटेंसिव था। उन्होंने कहा था कि इस घर को सजाने में काफी सर्चिंग, ट्रेवलिंग और एडिटिंग लगी। तब जाकर ये घर ऐसा दिख पाया है।

शाहरुख खान का 6 मंजिला सी-फेसिंग बंगला मन्नत बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड में स्थित है। मन्नत बाहर से इतना खूबसूरत है कि मुंबई आने वाला हर शख्स यहां एक बार फोटो जरूर क्लिक कराता है। इस वजह से भी शाहरुख के घर के बाहर फैन्स की भीड़ लगी रहती है। कई मौकों पर शाहरुख अपनी बालकनी में आकर फैन्स से मिलते भी हैं।

अंदर से भी मन्नत का इंटीरियर बहुत भव्य तैयार किया गया है। मन्नत के सामने एक सुंदर गार्डन है जो कि घर के लुक को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है। बता दें, मन्नत किसी जमाने में शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। यहां कभी सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमेक्स शूट किया गया था। इस जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई है।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: