फ्रांस ने तय किया है कि वह पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम, अगोस्टा 90बी क्लास सबमरीन्स को अपग्रेड नहीं करेगा। इस पूरे मामले की जानकारी रखने वालों ने सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी है।फ्रांस पहले से ही पाकिस्तानी नागरिकों को शरण देने के लिए उनकी कठोर तरीके से जांच कर रहा है। हाल ही में विवादास्पद चार्ली हेब्दो मैगजीन के पुराने पेरिस दफ्तर के बाहर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। सितंबर महीने में, पाकिस्तान के 18 वर्षीय अली हसन ने मैगजीन के दफ्तर के बाहर दो लोगों की चाकू मार दिया था। बाद में, उसके पिता ने एक लोकल न्यूज चैनल से कहा था कि उनके बेटे ने काफी अच्छा काम किया है और वे इस हमले से काफी खुश हैं।

दरअसल, फ्रांस ने तय किया है कि वह पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम, अगोस्टा 90बी क्लास सबमरीन्स को अपग्रेड नहीं करेगा। इस पूरे मामले की जानकारी रखने वालों ने सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी है।वहीं, मिराज 3 और मिराज 5 फाइटर जेट्स को अपग्रेड नहीं करने के फ्रांसीसी सरकार के फैसले का असर पाकिस्तानी वायुसेना पर पड़ा सकता है। पाकिस्तान के पास 150 मिराज फाइटर जेट्स हैं, जिसे फ्रांस की दसॉं एविएशन ने बनाया है। हालांकि, इसके आधे ही पाकिस्तानी वायुसेना के सेवा में हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: