2017 में हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ ज़ेडर केज में काम करनेवाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिर किस वजह से कोई दूसरी हॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की, ये सवाल उनके फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न की हिंदी रीमेक में काम करने जा रही हैं। इसमें वह ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। दीपिका उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं दीपिका ने बताया कि उन्हें अच्छे कंटेंट पर काम करना पसंद है। 

 


दीपिका ने कहा, 'मैं इंडियन और इंटरनेशल के तौर पर फिल्मों का मूल्यांकन नहीं करती हैं, बल्कि फिल्में तो वह माध्यम है, जहां मैं खुद को व्यक्त कर सकती हूं। अगर देश के बाहर से कोई भी मौका मिलता है तो मैं स्वीकार करना पसंद करूंगी। मेरे लिए कंटेंट पहली प्राथमिकता है। मैंने 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ ज़ेडर केज' में इसलिए काम किया था, क्योंकि फिल्म में मेरा किरदार काफी पावरफुल और स्ट्रांग था।' उन्होंने कहा कि वह हॉलीवुड में काम ढूंढने में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उन्हें अच्छे कंटेंट की तलाश है। 

 


दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका रोमी भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं। वह फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने शकुन बत्रा की फिल्म साइन की है। इसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: