एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और अपने बेमिसाल एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान ने आज उन उचाईयों को छू लिया जहाँ इनके सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। अब बात चाहे देश कि हो या फिर विदेश कि हर जगह चर्चे केवल सलमान के ही रहते हैं। मगर पिछले कुछ समय से सलमान को ही लेकर एक और विषय पर लगातार चर्चा बना हुआ है और वो है सलमान खान की शादी। जी हाँ, अब तो ऐसा माना जाने लगा है कि ये चर्चा 'राष्ट्रीय चर्चा' का विषय ना बन जाए क्योंकि चर्चे और अफहवाहें तो हर तरफ हैं मगर सलमान हैं कि मानते ही नहीं। अब सलमान को अपनी शादी की चिंता है या नहीं ये वही जाने लेकिन इनके फैन्स को उनकी शादी की सबसे ज्यादा चिंता रहती है।



मगर सलमान खान का नाम कई सारी अभिनेत्रियों से जोड़ कर आए दिन उनकी शादी कराई जाती है मगर सलमान तो बस चुप। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ कई बार कई अभिनेत्रियों को जोड़ा जा चुका है, कई बार तसवीरें वायरल भी हुई है। मगर हमेशा कि तरह एक ही परिणाम, अभी कुछ पता नही। खैर आपको बता दें कि सलमान खान कि शादी को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों का बाज़ार गरम हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर सलमान की तस्वीरें एक अभिनेत्री के साथ वायरल हुई है।



इस बार जो तसवीर वायरल हुई है वो सलमान खान से 23 साल की छोटी एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं, इतना ही नहीं वो तो सलमान खान के दुश्मन की बहन भी हैं। जिस एक्ट्रेस के बारे में कहा जा रहा है दरअसल वो खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हैं, जो सलमान की से 23 साल छोटी हैं। खूबसूरत हैं और सिंगिंग का काफी शौक भी रखती हैं लेकिन वो तो सलमान के दुश्मन की बहन ही हैं न।


Image may contain: 1 person, standing


शायद आप अभी भी नहीं समझे, दरअसल परिणीति चोपड़ा जो हैं वो प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं और सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को अपनी फिल्म "भारत" में काम करने को बोला था लेकिन प्रियंका ने काम करने से मना कर दिया था और इसके बाद से सलमान और प्रियंका के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अब जो सलमान खान को मना करना यानी कि उनसे पंगा लेना के ही बराबर हैं और इस तरह से देसी गर्ल कि बहन परिणीति हुई ना दुश्मन की बहन। अब जमाना चाहे जो कहे मगर भैया सलमान खान का तो अपना ही स्वैग है। 


Find out more: