सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है। अब एक और नई कॉन्ट्रोवर्सी उनसे जुड़ गई है। दबंग सलमान खान ने सोमवार को मुंबई में बड़े जोर शोर से अपने विवादित शो बिग बॉस 13 का लॉन्च किया। इस इवेंट पर पहुंचने के लिए सलमान खान ने मेट्रो की सवारी की। लेकिन बिग बॉस के लॉन्च पर इवेंट कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सलमान को गुस्सा आ गया। जिसके बाद सलमान खान ने स्टेज से मीडिया फोटोग्राफर को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उसे कोई समस्या है तो मुझे बैन कर दो।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस लॉन्च इवेंट के दौरान एक समय ऐसा आया जब सलमान खान काफी उखड़े-उखड़े से नजर आए। दरअसल लॉन्च के बीचों ही बीच ही कुछ फोटोग्राफर्स सलमान से फोटोज के लिए पोज करने की गुजारिश करने लगे। लॉन्च इवेंट के बीचों बीच ही सलमान को काफी तेज गुस्सा आया और उन्होंने भरी महफिल में ही एक मीडिया फोटोग्राफर को खूब खरी खोटी सुना दी।
इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना डाला, जोकि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। सामने आए इस वीडो में सलमान गुस्से में कहते हुए नजर आ रहे है कि, 'तेरे को बहुत परेशानी होती है ना...तेरे को तो बैन ही कर देना चाहिए।'
जिसके बाद सलमान बाकी प्रेस वालों से कहते है कि आप सब को इसमें कुछ करना चाहिए। सलमान यही नहीं रुके इसके बाद सलमान उससे कहते है कि एक काम करना मुझसे प्रॉब्लम है तो मुझे बैन कर दो।
आपको बता दें कि इस सीजन के लिए तैयार किया गया घर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगा। इस घर का निर्माण 18,500 वर्ग फुट में किया जाएगा। आर्ट डायरेक्टर एवं फिल्मकार उमंग कुमार ने नए घर को डिजाइन किया है। उमंग ने एक सामूहिक इंटरव्यू में कहा, 'हमने जितना हो सका उतना प्लास्टिक कम इस्तेमाल करने की कोशिश की। ऐसा प्रदूषण कम करने के लिए किया गया। हमने फाइबर और अलग तरह के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) का इस्तेमाल किया। प्लास्टिक और थर्माकोल आसानी से उपलब्ध, हल्के और सस्ते हैं, लेकिन एक भारतीय नागरिक के तौर पर हमें व्यापक परिदृश्य में सोचना था। हमने पीओपी और फाइबर का इस्तेमाल किया, जो लंबा चलता है।'
वैसे शो की बात करे तो बिग बॉस 13 की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। इस शो अगले 3 महीने तक ऑन एयर रहेगा। जबकि शो में इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह और रश्मी देसाई जैसे नाम के जाने की चर्चा है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel