मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अदाकारा कंगना रनौत अलग अलग तरह के रोल के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह मानसिक रूप से बीमार शख्स का रोल निभा रही हैं। फिल्म के पोस्टर और टीजर देखने के बाद उनके रोल की तारीफ हो रही है। प्रकाश कोवेमालुदी के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कंगना रनौत अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जजमेंटल है क्या की चर्चा के बीच कुछ दिन पहले उनकी फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक सामने आ गया था और अब इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें उनके लुक ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। कंगना का ये लुक वाकई सॉलिड है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने उनकी फिल्म का पोस्टर साझा किया है जिसमें कंगना के तेवर काफी दमदार नजर आ रहे हैं। उनके दोनों हाथों में मशीन गन हैं जो आग उगल रही हैं। उनके चेहरे पर खून लगा है, आंखों में गुस्सा और बाल खुले नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 2020 की दीवाली पर रिलीज होगी। अगर ऐसा हुआ तो इसका मुकाबला वरुण धवन की फिल्म रणभूमि से होगा। 2020 में दीवाली 14 नवंबर की है। फैंस को कंगना की फिल्म का ये नया पोस्टर और उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। यह पोस्टर फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बता करें तो कंगना रनौत अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है, कंगना इसमें कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगी। इसके बाद वह जयललिता की बायोपिक में भी दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। बता दें कि कंगना रनौत बॉलीवुड में 13 साल पूरे कर चुकी हैं। उन्होंने 2006 में अनुराग बसु की फिल्म गैंग्स्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। अनुराग बसु के साथ उन्होंने तीन फिल्में की हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel